Home » जमीन को लेकर खूंनी संघर्ष : एक की मौत, गर्भवती महिला सहित कई लहूलुहान होकर घायल
छत्तीसगढ़

जमीन को लेकर खूंनी संघर्ष : एक की मौत, गर्भवती महिला सहित कई लहूलुहान होकर घायल

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित हरदीकला टोना गांव में बुधवार रात एक पुराना जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें 35 वर्षीय युवक गीताराम साहू की जान चली गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। घटना ने न सिर्फ एक परिवार को शोक में डूबो दिया है, बल्कि समाज में भूमि विवादों के कारण बढ़ती हिंसा की प्रवृत्ति को भी उजागर किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गीताराम का अपने चचेरे भाईयों सुनील, रवि और सागर से जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समयम से विवाद चल रहा था। कई बार आपसी समझौता की कोशिशें हुई, लेकिन विफल रही। बुधवार रात बात इतनी बिगड़ी की हथियारों से लैस होकर आरोपियों ने गीताराम पर हमला बोल दिया। जवाबी हमले में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना में एक गर्भवती महिला को गंभीर चोटे आई है। जो दर्शाता है कि ऐसी झड़प में महिलाएं और कमजोर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ताकि स्थिति और न बिगड़े। यह घटना एक बार फिर बताती है कि पारिवारिक विवाद यदि समय रहते सुलझाएं न जाएं तो वह सामाजिक संकट में तब्दील हो सकते हैं। प्रशासन को ऐसे मामलों में मध्यस्थता की प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि विवाद कानूनी प्रक्रिया से सुलझे, न कि हिंसा से। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Search

Archives