Home » तेज हवा और भारी बारिश के कारण कई उड़ानें प्रभावित, कई फ्लाइट की गईं डायवर्ट
दिल्ली-एनसीआर

तेज हवा और भारी बारिश के कारण कई उड़ानें प्रभावित, कई फ्लाइट की गईं डायवर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार शाम मौसम का मिजाज बदला। तेज हवा, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें विलंबित हुईं है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।कई एयरलाइन कंपनियों की उड़ाने बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। जिसके चलते यात्रियों को कई घंटे का इंतजार करना पड़ा है। स्थानीय ही नहीं बल्कि विदेशी उड़ानें भी इस तेज आंधी से प्रभावित हुई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 10 उड़ानों को दूसरी जगहों के लिए डायवर्ट किया गया है। कुछ उड़ानों को जयपुर और कुछ को मुंबई की ओर भेजा गया है। हालांकि आंधी और भारी बारिश थमने के बाद एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।  एयरलाइन इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए बताया, दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में भारी बारिश और आंधी के कारण हमारी उड़ान अनुसूची वर्तमान में प्रभावित हुई है।

वहीं स्पाइसजेट ने एक्स पर कहा, “दिल्ली में खराब मौसम (भारी बारिश के साथ आंधी) के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा, भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे पर यातायात की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है।

डायल ने एक्स पर कहा, दिल्ली में खराब मौसम और आंधी-तूफान के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। हमारी टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को निर्बाध और कुशल अनुभव मिल सके।

Search

Archives