जांजगीर-चाम्पा। लोगों को लुभावने प्रलोभन देकर धोखे से पैसा लेते थे और उसे ट्रेडिंग में डालकर अधिक ब्याज देते थे। बाद में धीरे-धीरे जब लोगों को विश्वास हो जाता था, तब आरोपी उनके पैसे वापस नहीं करते थे। आरोपियों द्वारा अगल-अलग किस्तों में पैसा दुगना करने का प्रलोभन देकर अलग-अलग लोगो से कुल 1 करोड़ 02 लाख 54,000 रूप्ए की ठगी को अंजाम दिया। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
धोखाधड़ी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चौकी नैला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रामनारायण वस्त्रकार एवं उसकी पत्नी सुनिता वस्त्रकार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में लोगों से रकम दुगुना करने का लालच देकर रकम लेकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपियों रामनारायण वस्त्रकार उम्र 44 वर्ष व सुनीता वस्त्रकार उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सिवनी, चौकी नैला, थाना-जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा को विधिवत् गिरफ्तार कर 18 मई को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, चौकी प्रभारी नैला एवं प्रधान आरक्षक रूद्रनारायण कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।







