Home » कोयला खदान में टिपर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर
छत्तीसगढ़

कोयला खदान में टिपर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

कोरबा । कुसमुंडा कोयला खदान में एक और बड़ा हादसा होने से टल गया। सूत्रों के मिली जानकारी अनुसार एक टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसका ड्राइवर सुरक्षित बताया जा रहा है। यह टिपर गाड़ी ग्लोबल कंपनी की बताई जा रही है, जो कोयल लोड कर बंकर पर कोयला डंप करने के लिए जा रहा था। सूत्रों की माने तो ठेका कंपनी को 100 एमएम का कोयला इंटरनल शिफ्टिंग फेस से किये जाने का ठेका मिला हुआ है। यह घटना एक से डेढ़ बजे के बीच दोपहर की बताई जा रही है!

Search