Home » पाकिस्तान के खिलाफ भारत के एक्शन पर पूर्व IPS किरण बेदी बोलीं- रिएक्शन नहीं, समझदार एक्शन
दिल्ली-एनसीआर

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के एक्शन पर पूर्व IPS किरण बेदी बोलीं- रिएक्शन नहीं, समझदार एक्शन

नई दिल्ली।  भारत के एक्शन पर पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी का बयान सामने आया है। पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी ने कहा, ‘ये 9 ठिकाने वही थे जहां आतंकवाद की फैक्ट्री थी। हिंदुस्तान की सरकार ने वही किया जो उन्होंने कहा था। ये प्रतिक्रिया नहीं है बल्कि ये कार्रवाई है।

किरण बेदी ने कहा कि 15 दिन की सोच समझ के बाद कार्रवाई की गई, क्योंकि प्रतिक्रिया उसे कहते हैं कि जैसे आज तुमने पत्थर मारा, मैंने अभी मारा, उसको कहते हैं रिएक्शन लेकिन ये 15 दिन के बाद सोच-समझकर किया गया। इसको कहते हैं समझदार एक्शन, सो ये है भारत सरकार की काबिलियत।

बता दें  भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बीती रात (6-7 मई 2025) ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इसके तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन में मिसाइलों का उपयोग कर कई आतंकी कैंपों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

इसके अलावा, भारत ने पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक और आर्थिक कदम उठाए हैं, जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना, अटारी-वाघा बॉर्डर बंद करना, और पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाना शामिल है।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर में जैश के आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं। भारत के इस हमले में मसूद के 4 करीबियों की भी मौत हुई है। मसूद अजहर ने बयान जारी करके इस बात की पुष्टि की है। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

Search