Home » दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रिहायशी इमारत पर लगी आग, पार्किंग में खड़ी 4 गाड़ियां जलकर खाक
दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रिहायशी इमारत पर लगी आग, पार्किंग में खड़ी 4 गाड़ियां जलकर खाक

नई दिल्ली। शाहीन बाग इलाके में एक रिहायशी इमारत में गुरुवार तड़क़े भीषण आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग लगने से घरेलू सामान और इमारत के पार्किंग में खड़ी 3 से 4 गाड़ियां जल गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग किस वजह से लगी थी, अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। इससे पहले, शाहीन बाग इलाके के पास स्थित जंगल में छह अप्रैल यानी रविवार शाम को आग लगने की घटना हुई है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। हालांकि इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आग की सूचना फैलने से इलाके में हड़क़ंप मच गया। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 6.30 बजे सनाबिल मस्जिद, कालिंदी कुंज, शाहीन बाग के पास झाड़िय़ों में दमकल को आग लगने की सूचना मिली। जंगल इलाके में आग लगने की वजह से आग तेजी से फैल गई। इससे आस-पास के इलाके में लोग घबरा गए। लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फोन कर दमकल विभाग को दी । इसके बाद दमकल की ओर से की चार गाड़िय़ां मौके पर भेजी गई। खबर लिखे जाने तक दमकल की ओर से आग बुझाने का प्रयास जारी था।

Search