Home » प्रेम संबंध बनाए रखने से प्रेमिका ने किया इंकार तो नाराज प्रेमी ने कर दिया ये काम, केस दर्ज
कोरबा

प्रेम संबंध बनाए रखने से प्रेमिका ने किया इंकार तो नाराज प्रेमी ने कर दिया ये काम, केस दर्ज

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक युवती की शादी पिछले माह मानिकपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत रहने वाले एक पुलिस जवान से हुई। युवती का पूर्व से ही गांव में एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। युवती की शादी हो जाने से पूर्व प्रेमी नाराज था। वहीं युवती ने शादी के बाद से उससे दूरी बना ली थी, लेकिन पूर्व प्रेमी युवती को शादी के बाद भी प्रेम संबंध बनाए रखने का दबाव बना रहा था। युवती के इंकार करने पर पूर्व प्रेमी ने अपने साथ बनाए उसकी आपत्तिजनक वीडियो को उसके पति को भेज दिया। पत्नी की शादी से पहले किसी दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक वीडियो से नवदंपत्ति के दांपत्य जीवन टूटने की कगार पर पहुंच गया, वहीं पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Search

Archives