
कोरबा। पाली तानाखार विधानसभा से विधायक मोहितराम केरकेट्टा नाव का चप्पू चलाकर नदी पार कर जिले के अंतिम छोर में बसे वनांचल ग्राम पंचायत साखो पहुंचे। ग्राम साखो में ग्रामीणों ने ढ़ोल बजाकर और नाच-गाना से उनका आत्मीय स्वागत किया। यादव समाज की समाजिक बैठक में शामिल हुए।पाली तानाखार विधायक लगातार अपने क्षेत्र का सघन दौरा कर छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के विधायक केरकेट्टा तहत विधान सभा पाली तानाखार व पोड़ी ब्लाक के अंतिम छोर हसदेव अरंण्ड्य के बीच जंगल में बसे गांव और हसदेव नदी के पार बसे ग्राम पंचायत साखों में स्वयं नाव का चप्पू चलाते हुए नदी पार करके यादव समाज के सामाजिक बैठक में सम्मिलित हुए। विधायक मोहित राम केरकेट्टा बैठक में यादव समाज के लोगों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। यादव समाज की मांग पर विधायक केरकेट्टा ने 10 लाख की लागत से सामाजिक भवन की घोषणा की। जिस पर ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार अंतिम छोर के हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही है।







