Home » पिता का हत्यारा गिरफ्तार, होली के दिन गला दबाकर ले ली थी जान
कोरबा

पिता का हत्यारा गिरफ्तार, होली के दिन गला दबाकर ले ली थी जान

कोरबा। जिले के उरगा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम करमंदी में होली के दिन पिता ने पुत्र को थप्पड़ जड़ दिया था। इससे गुस्साए बेटे पवन सिंह गौड़ 30 वर्ष ने पिता की हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पिता की गला दबाकर हत्या करने के बाद पवन सिंह फरार हो गया था। पवन के बड़े भाई ने पिता चमार सिंह गौड़ को मेडिकल कॉलेज कोरबा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था, वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान आरोपी के घर में होने की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

Search

Archives