Home » होली के दिन से लापता बुजुर्ग की नाले में मिली लाश, कुत्ते को सैर कराने निकले युवक की पड़ी नजर
कोरबा

होली के दिन से लापता बुजुर्ग की नाले में मिली लाश, कुत्ते को सैर कराने निकले युवक की पड़ी नजर

कोरबा। होली के दिन से लापता बुजुर्ग की लाश नाले में मिली है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर रोड स्थित नाले में एक स्थानीय युवक ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार पोनरू यादव पिता भगत राम यादव (64) मानिकपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी लाश शनिवार को शाम 4 बजे मानिकपुर दादर रोड के नाले में मिली। दादर में रहने वाले युवक जितेंद्र सिंह राजपूत ने सबसे पहले वृद्ध के शव को देखा, जो शाम के समय अपने कुत्ते को सैर कराने निकला था। कुत्ता सूंघते हुए लाश तक पहुंच गया। शव को देख युवक के होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि रिपोर्ट आने पर ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होगा। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी मिली है कि वृद्ध आदतन शराबी था, जो होली के दिन से ही घर से निकला था। इसके बाद से लापता था।

Search

Archives