Home » एएसआई हत्याकांड को गंभीरता से ले पुलिस : महंत
कोरबा

एएसआई हत्याकांड को गंभीरता से ले पुलिस : महंत

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने एएसपी हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत कोरबा प्रवास पर रहे। उन्होंने पुलिस को चेताया है और मामले को गंभीरता से लेने कहा है। उन्होंने कहा कि मैंने एसपी से इस मामले में बात की है, जांच जारी है जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
डॉ. महंत ने कहा कि मैं शुक्रवार को ही कोरबा पहुंच गया था जैसे ही मुझे घटना की जानकारी मिली मैंने पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को फोन लगाया। मौके पर ही मौजूद एएसपी ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं। एसपी से पूछे जाने पर उन्होंने विश्वास दिलाया है कि मामले में जल्द ही जांच हो जाएगी। ऐसा लगता है कि आसपास के गांव के ही किसी दुश्मनों ने हत्या की है। जिसकी खोज जारी है।
0 बेहद दुखद घटना
धरमलाल कौशिक के द्वारा छत्तीसगढ़ के अपराधगढ़ में तब्दील होने वाले बयान पर डॉ महंत ने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधि हैं चाहे कांग्रेस हो या भाजपा हम सभी को जनता की भावना को व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने एसपी से भी इस बात को कहा है कि यह बेहद दुखद घटना है। जब पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो जिले में और कौन सुरक्षित रहेगा।
0 सुरक्षाबलों का करना चाहिए उत्साहवर्धन
इस हत्याकांड पर पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इतनी लचर व्यवस्था छत्तीसगढ़ में कभी नहीं रही। ननकी के इस बयान पर डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देखिए ननकीराम से मेरे अच्छे संबंध हैं वह भी गृह मंत्री रहे हैं, मैं भी रहा हूं। हम लोगों को अपने सशस्त्र बल, फिर चाहे वह पुलिस का बल हो या अन्य विभागों के हों उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। उनका उत्साहवर्धन करना चाहिए, उनके प्रति हमें बराबरी का भाव रखना चाहिए।

Search

Archives