Home » थार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ठेले और बाइक को ठोकर मारकर हुआ था फरार
छत्तीसगढ़

थार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ठेले और बाइक को ठोकर मारकर हुआ था फरार

कोरबा। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थार चालक ठेले और बाइक को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया था। इस घटना में कई लोग बाल-बाल बच गए। बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। घटना ट्रांसपोर्ट नगर प्रेस कॉम्प्लेक्स के समीप हुई। थार चालक टक्क्र मारने के बाद तेजी से भाग निकला था। बताया जा रहा है कि घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। इस दौरान कई दुकान के बोर्ड और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर भारी आक्रोश है।

Search

Archives