Home » सिपाही ने सरकारी क्वार्टर में किया पत्नी का मर्डर, महाकुंभ से दो दिन पहले लौटे थे दोनों
बिहार

सिपाही ने सरकारी क्वार्टर में किया पत्नी का मर्डर, महाकुंभ से दो दिन पहले लौटे थे दोनों

पटना। पटना के पीरबहोर थाना के सरकारी क्वार्टर में एक सिपाही ने पत्नी का मर्डर कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद से वह फरार हो गया है। आरोपित सिपाही धनंजय कुमार की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतका की पहचान दीपिका भारती के रुप में हुई है। टाउन डीएसपी दीक्षा मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं।

मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। वर्ष 2016 में इनकी शादी हुई थी। दोनों दो दिन पहले ही महाकुंभ से लौटे थे। इनकी एक 5 साल की बेटी है, जिसे कुंभ स्नान जाने के पहले नानी के घर नालंदा भेज दिए थे। शुक्रवार को सिपाही की ड्यूटी पुलिस लाइन में थी।

Search