भागलपुर। मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद पत्नी ने जान दे दी। मामला भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। एक निजी चालक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति का आरोप है कि पत्नी हमेशा मोबाइल में व्यस्त रहती थी, जिससे वह परेशान रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तातारपुर थाना क्षेत्र के रिकाबगंज निवासी एक थाने के निजी चालक सिकंदर मंडल की पत्नी कोमल ने मंगलवार की रात फंदे पर झूलकर जान दे दी। कोमल का पति सिकंदर मंडल से हमेशा मोबाइल में व्यस्त रहने को लेकर नोकझोंक हुई थी। गुस्साए पति ने पत्नी को फटकार लगा दी। पति जब सो गया तो कोमल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर तातारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम को बुला घटनास्थल की विज्ञानी जांच कराने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







