Home » कोरबा रेलखंड के रनिंग कर्मचारी रहेंगे आज से भूख हड़ताल पर
छत्तीसगढ़

कोरबा रेलखंड के रनिंग कर्मचारी रहेंगे आज से भूख हड़ताल पर

कोरबा। जिले में सात सूत्रीय मांगों को लेकर रेलवे विभाग के रनिंग स्टाफ लगातार प्रदर्शन करते आ रहा है। इसके बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। इसे लेकर कोरबा रेलखंड सहित बिलासपुर डिवीजन में सेवारत सभी रनिंग स्टाफ आज अलसुबह 6 बजे से 21 फरवरी सुबह 6 बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान एक बड़ा प्रदर्शन भी डीआरएम कार्यालय बिलासपुर के समक्ष किया जाएगा, जबकि रेलखंड कोरबा में रनिंग स्टाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। लोको स्टाफ ने भूख हड़ताल में जाने का निर्णय ऑल इंजिया लोक रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर लिया है। इसमें पूरे बिलासपुर मंडल क्षेत्र के लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर आदि शामिल होंगे।

Search