Home » आज शाम होगा CM का ऐलान, रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को बनाया पर्यवेक्षक
दिल्ली-एनसीआर

आज शाम होगा CM का ऐलान, रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को बनाया पर्यवेक्षक

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन बाद बुधवार को अंतत: दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। भाजपा के सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुधवार शाम को होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। आज शाम  7 बजे सीएम के नाम का एलान हो सकता है। रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ पर्यवेक्षक नियुक्त हुए है।  इन्हीं की उपस्थित में शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। रामलीला मैदान में 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी यानी गुरूवार को शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम 20 फरवरी को ही सुबह करीब 11.00 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

Search

Archives