Home » कालेज छात्र का अपहरण कर मारपीट करने वाले 6 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

कालेज छात्र का अपहरण कर मारपीट करने वाले 6 लोग गिरफ्तार

दुर्ग । जामुल थाना पुलिस ने छात्र का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपियों ने मामूली सी बात को लेकर छात्र का अपहरण कर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी प्रभजोत सिंह 21 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीब 4 बजे वह कॉलेज से घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से राहुल सिंह अपने दोस्तों के साथ आया और रास्ता रोककर बाइक की चाबी निकाली और उसके साथ मारपीट करने लगे । कहने लगे कि अपने दोस्त शशांक को बुलाओ। इसके बाद आरोपियों ने उसका अपहरण कर भिलाई के सेक्टर-7 में ले जाकर उसके साथ और मारपीट की।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  आरोपी राहुल सिंह, वंश कुमार प्रसाद, प्रिंस सिंह, अंतिम कुमार ठाकुर, प्रिंस पाल और लक्की भट्ट को गिरफ्तार किया है।  सभी आरोपी भिलाई सेक्टर 7 के निवासी हैं।
पुलिस  पूछताछ में आरोपियों ने अपहरण और मारपीट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित प्रभजोत सिंह का दोस्त शशांक सिंह से आरोपी राहुल का पहले से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उक्त घटना को उन्होंने अंजाम दिया।

Search