कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में प्लांटेशन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह ग्रामीणों ने सैगोन पेड़ के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास ही एक बड़ा पत्थर भी पड़ा मिला है। पत्थर में खून के छिटे मिले हैं। बहरहाल शव की शिनाख्त अभी नही हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।







