Home » आधी रात हुआ बलवा : फरसा, चाकू और लाठी का खुलकर इस्तेमाल, मामला दर्ज
कोरबा

आधी रात हुआ बलवा : फरसा, चाकू और लाठी का खुलकर इस्तेमाल, मामला दर्ज

कोरबा। होलिका दहन और होली की मध्य रात्रि शराब के नशे में जमकर हंगामा हुआ। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम धतुरा में मामले ने तूल पकड़ा और बलवा हो गया इस दौरान फरसा, चाकू और लाठी का खुलकर इस्तेमाल किया गया।मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सत्यनारायण कौशिक व उसके परिजनों के साथ लवकुमार, शिवप्रसाद, आर्यन, सुमीत, अनित, राजा ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 8 मार्च की रात करीब 3 बजे सत्यनारायण कौशिक व परिजन घर के पीछे खेत में होलिका दहन कर रहे थे। इसी दौरान गांव के लव कुमार व उसके अन्य साथी शराब के नशे में पहुंचे और गाली गलौच करने लगे। मना करने पर अपने हाथ में रखे लाठी, फरसा, चाकू से कौशिक के सिर, कनपटी, दाहिने पैर, पीठ में वार कर दिया। मारपीट करते देख भाई सत्यवान कौशिक बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सत्यवान को भी सिर, दाहिने हाथ, कमर, पीठ व अन्य स्थानों में चोट आई है। घटना को ओमकार, राहूल, जैकी, आर्यन केंवट लोग देखे सुने व बीच बचाव किया। मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148, 294,, 323, 506 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Search

Archives