Home » IPS शशिमोहन सिंह SSP के पद पर हुए पदोन्नत, बैच लगाकर सीएम ने दी बधाई
छत्तीसगढ़

IPS शशिमोहन सिंह SSP के पद पर हुए पदोन्नत, बैच लगाकर सीएम ने दी बधाई

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के एसपी शशिमोहन सिंह को SSP के पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर बैच और स्टार पहनाकर बधाई दी। दरअसल, यह आयोजन बगिया स्थित मुख्यमंत्री के निजी निवास पर बीती रात 11 बजे पीपींग सेरेमनी के तहत संपन्न हुआ।

शशिमोहन सिंह 1997 बैच के डीएसपी रहे हैं। 2012 में उन्हें आईपीएस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पिछले एक वर्ष से वे जशपुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रहे हैं।

कार्यक्रम में कमिश्नर नरेन्द्र सिंह दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और पत्नी रेखा सिंह व बेटे रिभु समर्थ सिंह भी उपस्थित थे।

Search