Home » असामाजिक तत्वों ने बाइक में लगा दी आग, जलकर खाक, एक स्कूटी और ऑटो को भी जलाने की कोशिश
कोरबा

असामाजिक तत्वों ने बाइक में लगा दी आग, जलकर खाक, एक स्कूटी और ऑटो को भी जलाने की कोशिश


कोरबा। वार्ड क्रमांक 6 पुरानी बस्ती में मंगलवार की देर रात होलिका दहन के दिन असामाजिक तत्वों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाइक के बगल में खड़ी स्कूटी और ऑटो को भी जलाने की कोशिश की गई। बाइक 6 माह पहले खरीदी गई थी, जिसकी किश्त अभी पूरी नहीं हुई है।कोरबा टूडे स्टूडियो में अंधेरा कायम है : खंभों में नहीं जल रही स्ट्रीट लाईट, नशा करने वालों को मिल रहा लाभ शीर्षक से खबर वायरल किया गया था। खबर वायरल होने के दूसरे दिन ही असामाजिक तत्वों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। बाइक के बगल में खड़ी एक स्कूटी और ऑटो को भी जलाने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहे। बाइक पुरानी बस्ती में किराये के मकान में रहने वाले रौशन श्रीवास की बताई जा रही है। बाइक 6 माह पहले खरीदी गई थी। जिसकी किश्त वाहन स्वामी पटा रहा है। घटना रात 2 बजे के बाद की बताई जा रही है।

Search

Archives