Home » शराब कंपनी के मैनेजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 22 लाख लूटकर हुए फरार, घटना सीसीटीवी में कैद
भोपाल

शराब कंपनी के मैनेजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 22 लाख लूटकर हुए फरार, घटना सीसीटीवी में कैद

सतना। मध्य प्रदेश के सतना में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने गोली मारने के बाद 22 लाख की लूट को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से प्रतीत होता है कि हमलावरों को पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है।मिली जानकारी के अनुसार मुख्तियारगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने शराब कंपनी के मैनेजर चला दी। मैनेजर से 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।  वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि किस तरीके से पांच हमलावर सरेआम बंदूक लहराते हुए शराब कंपनी के मैनेजर पर गोलियां बरसा रहे हैं। भाटिया शराब कंपनी के मैनेजर संजय सिंह अपने ड्राइवर के साथ मुख्तियार गंज स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जा रहे थे। पहले से घात लगाये बैठे दो बाइक सवार सहित पांच नकाबपोश ने संजय सिंह के यहां पहुंचने से कुछ दूर पहले उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। संजय सिंह के पास से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में लगभग 22 लाख कैश होने की बात कही जा रही है। घटना में मृतक मैनेजर संजय सिंह के वैन का चालक बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है। सूचना मिलते ही सीएसपी, टीआई सहित पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई वारदात की जानकारी मिलते ही रीवा रेंज के आईजी के.पी वेंकटेश्वर राव और डीआईजी मिथिलेश शुक्ला भी घटनास्थल पहुंचे और वहां का जायजा लिया। सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि भाटिया शराब कंपनी के मुनीम संजय सिंह सोमवार को कैश लेकर सेंट्रल बैंक आये हुए थे। जैसे ही वो अपनी मारुति वैन से बैंक के पास पहुंचे, तभी संभवत कुछ अपराधी वहां पहले से मौजूद थे। उन्होंने संजय सिंह को गोली मारकर उनके पास से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच कर रही। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Search

Archives