Home » नए साल का जश्न मातम में बदला… ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़

नए साल का जश्न मातम में बदला… ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत

बिलासपुर। बुधवार को नए साल में घूमने निकले स्कूटी सवार कॉलेज छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 22 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं स्कूटी चला रहे उसके सहपाठी युवक को गंभीर चोट आई है। यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदली पारा का है।

मिली जानकारी के अनुसार मूलतः बिहार निवासी समीर कुमार जोकि सेंट्रल यूनिवर्सिटी कोनी में सिविल इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा है, जो अपनी सहपाठी मुंबई निवासी निधि यादव के साथ स्कूटी क्रमांक सीजी 10 ईपी 5981 में अपने अन्य साथियों के साथ औरापानी जा रहे थे। जहां करीब 11 बजे जैसे ही सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी ढाबा के पास दलदलीपारा हाईवे पर ओव्हरब्रीज के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रेलर ने ओवरटेक करते हुए स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे निधि यादव ट्रेलर के चक्के की चपेट मे ंआ गई। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं समीर कुमार रोड के दूसरे हिस्से में स्कूटी के साथ दूर जाकर गिर गया। घटना की सूचना पाकर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को सिम्स अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने निधि यादव को मृत घोषित कर दिया। मामले में समीर कुमार की शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives