Home » लियोनेल मेसी का साथी खिलाड़ियों पर छलका प्रेम, जीत की खुशी में 35 गोल्ड आईफोन किए गिफ्ट
खेल

लियोनेल मेसी का साथी खिलाड़ियों पर छलका प्रेम, जीत की खुशी में 35 गोल्ड आईफोन किए गिफ्ट

नई दिल्ली। कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीतने की खुशी में मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने साथी खिलाड़ियों को कुछ खास तोहफा देना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए सोने के आईफोन बनवाए थे। मेसी ने अब इन आईफोन्स को टीम मेंबर्स और सपोर्टिंग स्टाफ को गिफ्ट कर दिया है।
फुटबॉल के जबरदस्त खिलाड़ी मेसी ने साथी खिलाड़ियों को 35 गोल्ड आईफोन गिफ्ट किए हैं। इस आईफोन की कीमत ईयूआर 1,75,000 बताई जा रही हैए जो कि भारतीय रुपयों के अनुसार करीब 1.73 करोड़ रुपये है। बता दें कि इन आईफोन्स पर सभी खिलाड़ियों के नाम भी गुदवाए गए हैं। इसके साथ ही हर खिलाड़ी का जर्सी का नंबर और अर्जेंटीना का लोगो भी लगा है। यहां बताना जरूरी होगा कि अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर कतर में फीफा विश्व कप 2022 पर कब्जा जमाया था, जो कि मेसी का पहला विश्व कप खिताब था।

Search

Archives