नई दिल्ली। चीन में आयोजित होने वाले एशियाई खेल 2023 पर अब भारतीय मुक्केबाज आशीष कुल्हेरिया की निगाहें टिकी हुई है। इसके लिए वे लगातार मेहनत करते हुए पसीने बहा रहे हैं।
बता दें कि पहले यह खेल 10 से 25 सितंबर 2022 तक होने थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह 23 सितंबर से 08 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर भारतीय मुक्केबाज आशीष बेहद उत्साहित हैं और परफार्मेंस बढ़ाने के लिए आहार के साथ ही प्रशिक्षण पर अपना ध्यान लगा रहे हैं। हरियाणा में सुखबीर सिंह और संतोष देवी के घर जन्में आशीष बचपन से ही उर्जावान थे, यह देखकर उन्हें खेलों की ओर अग्रसर किया। आशीष ने भी अपनी पूरी एनर्जी मुक्केबाजी सीखने में लगा दी। आशीष को परिजनों का सपोर्ट मिलता रहा और वह आगे बढ़ते चले गए। अब इनका एकमात्र लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और माता-पिता का नाम चमकाना है।
बता दें आशीष राष्ट्रीय स्तर पर 5 बार के स्वर्ण पदक विजेता व प्रथम एलीट नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप 2016, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2015 व 2017 में मेडल जीत चुके हैं।







