Home » जिले में मिला नर हाथी का शव, जांच में जुटी वन विभाग की टीम
छत्तीसगढ़

जिले में मिला नर हाथी का शव, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा गांव में एक नर हाथी का शव मिलने से हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद रेंजर, डीएफओ समेत वन विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए है। फिलहाल हाथी की मौत किस वजह से हुई इसका पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है, इधर शव का पीएम भी करवाया जा रहा है। हाथी की मौत प्राकृतिक है, बीमारी या किसी दुर्घटना से हुई है। इस विषय में वन विभाग गहन जांच कर रही है।

Search