Home » सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत : मवेशी चराकर लौट रहा था, तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आया
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत : मवेशी चराकर लौट रहा था, तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आया

कोरबा। जिले में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसे में एक बुजुर्ग राहगीर की जान चली गई। वह मवेशी चराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने चपेट में ले लिया। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार चुईया मार्ग पर बाइक सवार ने बुजुर्ग बंधन सिंह धनवार को ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में बंधन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि समय रहते अगर उपचार मिल जाता तो बुजुर्ग की जान बच सकती थी।

Search

Archives