बालोद। डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिस कार से यह घटना हुई है, वह कार बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके का है।
मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के डौन्डी थाना क्षेत्र के ग्राम अवारी निवासी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके का ड्राइवर उनके माता-पिता का इलाज कराकर राजनांदगांव से वापस घर लौट रहा था। तभी अवारी नाला के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को कार ने जबरदस्त ठोकर मार दी। इस सड़क हादसे में भानुप्रतापपुर के ग्राम बोगर निवासी युवक अलख राम 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।







