रायगढ़। एयर गन और चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एयर गन और चाकू सहित लूट की 2 हजार रकम बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हालाहुली निवासी कृपालु विश्वास ने खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 4 दिसंबर की रात लगभग 11.30 बजे पनझर निवासी रामतोष सिदार और उसका एक साथी काले रंग की पल्सर बाइक से आए। दोनों ने गाली गलौच करते हुए उसके पास रखा सामान मांगा। जब कृपालु ने इसका विरोध किया तो उन्होंने एयरगन और चाकू निकालकर उसे डराया और दुकान में घुसकर उसकी जेब से 9,360 नगद लूटकर फरार हो गए। इसकी शिकायत खरसिया पुलिस से की गई। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए रामतोष सिदार को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एयरगन और चाकू सहित लूट की रकम 2 हजार बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना को अंजाम देने वाला एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सउनि राजेश दर्शन, प्रआर संजय मिंज, योगेश साहू, आर विसोप सिंह, आर अमित नट की अहम भूमिका रही।







