Home » पेट दर्द से परेशान युवक दोस्त को लेकर पहुंचा अस्पताल, बॉटल निकलने से चिकित्सक के उड़े होश
कोरबा

पेट दर्द से परेशान युवक दोस्त को लेकर पहुंचा अस्पताल, बॉटल निकलने से चिकित्सक के उड़े होश

कोरबा। अस्पताल पहुंचे एक मरीज का ईलाज करने के दौरान डॉक्टरों के होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार कोसाबाडी स्थित एक निजी अस्पताल में 29 वर्षीय युवक अपना ईलाज कराने पहुंचा। यहां उन्होंने डॉक्टरों से जो बात बाताई उसे जानकर डॉक्टर्स टीम भी अवाक रह गई। दरअसल दर्री निवासी एक युवक ने अपने मलद्वार के रास्ते एक बोटल को पेट के अंदर डाल दिया था जिससे उसे असहनीय पीड़ा हो रही थी। इसके बाद अपने दोस्त को साथ लेकर ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर्स भी परेशानी का कारण जानकर अवाक रह गए। एक्स-रे करने पर पता चला कि बॉटल पेट तक चली गई है। चिकित्सकों ने कुछ हिस्सों को सुन्न कर उसे निकालने की कार्यवाही शुरू की और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस घटना के संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है, वहीं बॉटल बाहर आ जाने से युवक ने राहत की सांस ली है।

Search

Archives