Home » रेलवे का लोहा चोरी कर नेपाल में खपाने वाले दो नेपाली सहित सहयोगी भारतीय चोर गिरफ्तार
बिहार

रेलवे का लोहा चोरी कर नेपाल में खपाने वाले दो नेपाली सहित सहयोगी भारतीय चोर गिरफ्तार

रक्सौल/मोतिहारी। रक्सौल जंक्शन से लोहा चोरी मामले में दो नेपाली सहित सहयोगी भारतीय चोर को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि दो नेपाली और एक रक्सौल के चोर को पकड़ा गया है। जो रेलवे के लोहे की चोरी कर नेपाल की तरफ ले जाने वाले थे। तीनों चोरों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। रक्सौल रेल जंक्शन परिक्षेत्र में आरपीएफ के द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन चोरों ने बताया कि वह रेलवे के लोहे की चोरी कर नेपाल ले जा रहे थे।

आरपीएफ के उप निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के साथ गश्ती बल ने रक्सौल स्टेशन भेलवा साइड यार्ड की तरफ गश्ती के क्रम में तीन व्यक्तियों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। वे अपने  कंधे पर प्लास्टिक का बोरा रखकर जा रहे थे। पुलिस बल को देखते ही तीनों घबरा गए और भागने लगे। आरपीएफ ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। तीनों चोर बोरे में रखकर रेलवे का लोहा ले जा रहे थे। पूछने पर चोरों ने बताया कि रेल संपत्ति को रामगढ़वा साइड गेट से उठाकर ले जा रहे थे। इसको वे लोग कहीं छुपा देते तथा बाद में नेपाल ले जाकर किसी फेरी वाले के हाथों बेच देते। मौके पर ही तीनों के पास से रेलवे पेंड्रल क्लिप का जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया।

Search

Archives