Home » नेता के घर 17 लाख की सनसनीखेज चोरी, शादी कार्यक्रम में बाहर गया था परिवार
छत्तीसगढ़

नेता के घर 17 लाख की सनसनीखेज चोरी, शादी कार्यक्रम में बाहर गया था परिवार

अंबिकापुर। चोरी और लूटपाट के कड़े कानून बनाए गए हैं। बावजूद इसके ऐसी घटनाएं कम होने के बजाए और बढ़ते जा रही है। लगातार अपराधी चोरी डकैती जैसे कई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर से सामने आया है। जहां नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के घर चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जहां चोरों ने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने 15 लाख नगद और 2 लाख के ज्वेलरी की लेकर फरार हो गए। दरअसल, सीतापुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था। तभी सूने मकान देखकर चोरो ने उनके घर पर धावा बोला और घर में रखे 15 लाख नगद और 2 लाख के ज्वेलरी की चोरी की है। घटना के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस अब चोरो की तलाश में जुट गई है।

Search

Archives