Home » SDM को थप्पड़ जड़ने वाला निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा गिरफ्तारी के बाद फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस
राजस्थान

SDM को थप्पड़ जड़ने वाला निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा गिरफ्तारी के बाद फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस

जयपुर । राजस्थान विधानसभा उपचुनाव  की वोटिंग के दौरान SDM को थप्पड़ जड़ने वाला निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। नरेश मीणा टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा है। वोटिंग के दौरान उसकी टोंक एसडीएम अमित चौधरी से बहस हो गई थी। इसके बाद उसने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया था। नरेश मीणा फिलहाल फरार है, जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है।

नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थकों ने जमकर बवाल मचाया था। उसके समर्थकों ने पुलिस की दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और फिर पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प हुई थी। टोंक में रात भर हुई आगजनी और पत्थरबाजी के सबूत जगह-जगह नजर आ रहे हैं।

Search