Home » इलाज के दौरान हो गई मां की मौत, तो शव को लावारिस छोड़ अस्पताल से भाग गया बेटा, पुलिस कर्मियों ने शव का किया अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश

इलाज के दौरान हो गई मां की मौत, तो शव को लावारिस छोड़ अस्पताल से भाग गया बेटा, पुलिस कर्मियों ने शव का किया अंतिम संस्कार

लखनऊ। इलाज के दौरान बुजुर्ग मां की मौत हो जाने के बाद उसका बेटा उसे लावारिस हालत में छोड़कर अस्पताल से भाग गया। मामले की जानकारी जब पुलिस तक पहुंची तो कृष्णानगर थाने की पुलिस ने तीन दिन बाद बुजुर्ग महिला का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि लोकबंधु अस्पताल में 14 अक्टूबर को आशियाना सेक्टर एफ निवासी मीनू देवी 65 वर्ष को उनके बेटे राजेश साहू ने भर्ती कराया था। हाई शुगर के चलते इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। मां की मौत की खबर के बाद राजेश अस्पताल मां को लावारिस छोड़ अस्पताल से भाग गया। अस्पताल प्रबंधन ने राजेश से संपर्क करना चाहा पर संपर्क हो न सका।

इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तीन दिनों तक मृतका के परिजनों का इंतजार करने के बाद भी जब कोई नहीं आए तो पुलिस टीम शव लेकर बैकुंठ धाम पहुंचे। इंस्पेक्टर ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उपनिरीक्षक अजय कुमार, नीरज द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह और सिपाही अजय कुमार के साथ स्थानीय लोग और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Search

Archives