Home » विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों के उड़े होश, फिर कंधे में लेकर गलियों में घूमते नजर आए युवा
उत्तर प्रदेश

विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों के उड़े होश, फिर कंधे में लेकर गलियों में घूमते नजर आए युवा

पिलखुवा। यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के अंदर विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई, लेकिन कुछ युवकों ने बिना किसी डर के जान जोखिम में डालकर अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद युवक अजगर को कंधे पर डालकर गांव की गलियों में घूमते नजर आए।

ग्रामीणों ने बताया कि युवक अजगर के साथ खेलते रहे और उसे कंधे पर लादकर इधर उधर ले जाते रहे। इस दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। अजगर के साथ युवकों की यह खतरनाक हरकत मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अजगर काफी बड़ा है और कभी भी हमला कर सकता था, लेकिन युवक लापरवाही दिखाते रहे। ग्रामीणों ने इस तरह की हरकत पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने वन विभाग से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और जागरूकता की मांग की है।

Search

Archives