Home » दोस्तों से 500 रुपये की शर्त जीतने को युवक ने उफनती यमुना में लगाई छलांग, तेज बहाव में डूबा
उत्तर प्रदेश

दोस्तों से 500 रुपये की शर्त जीतने को युवक ने उफनती यमुना में लगाई छलांग, तेज बहाव में डूबा

बागपत। दोस्तों से 500 रुपये की शर्त जीतने के लिए युवक ने उफनती यमुना नदी में यूपी-हरियाणा बार्डर के निवाड़ा पुल से छलांग लगा दी। वह करीब 600 मीटर तैर पाया, लेकिन बाद में डूब गया। युवक की तलाश में स्थानीय गोताखोर लगे हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मुजफ्फरनगर के ग्राम नंगला निवासी मुस्तुल्ला का परिवार लंबे समय से ग्राम निवाड़ा में ईदगाह के पास रहता है। उनका बेटा 20 वर्षीय जुनैद अपने तीन-चार दोस्तों के साथ यमुना का जलस्तर देखने के लिए बुधवार दोपहर गांव के निकट पुल पर गया था। ग्रामीणों के मुताबिक यमुना में तैरने को लेकर आपस में युवक बातचीत करने लगे। शर्त लगी कि तैरकर यमुना पार करने वाले को 500 रुपये मिलेंगे। जुनैद ने शर्त जीतने के लिए यमुना में छलांग लगा दी।

Search

Archives