Home » दिल दहला देने वाली खबर : तीन बच्चों को चादर से कमर में बांध नहर में कूदी मां, चारों के शव बरामद
उत्तर प्रदेश

दिल दहला देने वाली खबर : तीन बच्चों को चादर से कमर में बांध नहर में कूदी मां, चारों के शव बरामद

बांदा।  उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पति से कहासुनी के बाद एक महिला तीन बच्चों को चादर से बांध नहर में कूद गई। डूबने से चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है नशेबाजी का विरोध करने पर पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

बांदा जिले की कोतवाली इलाके के रिसौरा गांव निवासी अखिलेश की पत्नी रीना (30) ने अपने तीन बच्चों हिमांशु (9), अंशी (5) व प्रिंस (3) को साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांदा ब्रांच की केन नहर में छलांग लगा ली। उनकी तलाश में गांव के सात गोताखोर नहर में उतरे थे। सातों लोगों ने मां और उसके तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला तो  वहां मौजूद सभी लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।  रिसौरा गांव के लोग इस दृश्य को शायद ही कभी भूल पाएं।
जांच में यह बात सामने आई कि  बांदा के नरैनी में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर शुक्रवार रात युवक नशे में घर लौटा तो पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी ने रक्षाबंधन का हवाला देकर पति को फटकार लगाई तो बात और बढ़ गई। पति के रवैये से आहत होकर पत्नी रीना (30) ने अपने तीन बच्चों हिमांशु (9), अंशी (5) व प्रिंस (3) को साथ लेकर रात में ही केन नहर में छलांग लगा दी।
आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने बेडशीट से बच्चों को अपनी कमर में बांध लिया था। शनिवार की सुबह चारों के शव बरामद हुए। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी शिवराज ने बताया कि रिसौरा गांव निवासी अखिलेश आरख सूरत में मजदूरी करता है। तीन माह पहले ही गांव आया था।
दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया था पति- शुक्रवार की रात वह दोस्तों के साथ कच्ची सड़क के पास पार्टी करने चला गया था। रात करीब 10 बजे वह नशे में घर लौटा तो पत्नी रीना से उसकी कहासुनी हो गई। इस बीच वह सोने चला गया। शनिवार को सुबह सोकर उठा तो रीना अपने तीनों बच्चों हिमांशु, अंशी व प्रिंस के साथ घर से नदारद थी।
10 घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को निकाला गया- घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बांदा ब्रांच की केन नहर पटरी पर शनिवार को सुबह पांच बजे रीना का कंगन, एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली। कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने पहुंचकर खोजबीन कराई। गोताखोरों की मदद से दोपहर एक बजे लगभग 10 घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया।
शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा का कहना है कि  पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया रात में महिला के पति के नशे में आने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मायके पक्ष से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

Search

Archives