Home » कानपुर के एलएलआर अस्पताल की इमरजेंसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी
उत्तर प्रदेश

कानपुर के एलएलआर अस्पताल की इमरजेंसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी

कानपुर। लाला लाजपत राय चिकित्सालय की इमरजेंसी के रेड जोन में सुबह करीब साढ़े आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिस समय रहते वहां पर कार्यरत स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय ने बुझाकर अप्रिय घटना होने से बचा लिया।

इमरजेंसी के रेड जोन के बेड नंबर 12 के ऊपर लगे वॉल फैन से अचानक धुआं उठा और उसमें आग लग गई, जिसे देखते ही नर्सिंग स्टाफ और वार्ड बॉय की तत्परता के चलते बुझा लिया गया। एहतियात के तौर पर इमरजेंसी के रेड जोन में भर्ती मरीज को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

Search

Archives