Home » ट्रेन के जनरल कोच में 1 करोड़ की चांदी, नागपुर से मथुरा ले जा रहा था युवक, जीआरपी ने पकड़ा
उत्तर प्रदेश

ट्रेन के जनरल कोच में 1 करोड़ की चांदी, नागपुर से मथुरा ले जा रहा था युवक, जीआरपी ने पकड़ा

झांसी। झांसी में जीआरपी टीम ने समता एक्सप्रेस के जनरल कोच से एक करोड़ की चांदी ले जाते एक युवक को पकड़ा है। युवक आगरा के उदेना गांव थाना जगनेर निवासी राहुल कुशवाहा बताया गया है। युवक के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है। जीएसटी की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

जीआरपी पुलिस ने बताया कि समता एक्सप्रेस के जनरल कोच से एक करोड़ की चांदी ले जाते युवक को पकड़ा गया है। पकड़ा गया माल नागपुर से मथुरा लेकर जा रहा था। युवक आगरा के उदेना गांव थाना जगनेर निवासी राहुल कुशवाहा बताया गया है।

Search

Archives