Home » जमीन पर पटका फिर चाकू से गोदा… किराएदार ने बेटियों के सामने पिता की कर दी हत्या
उत्तर प्रदेश

जमीन पर पटका फिर चाकू से गोदा… किराएदार ने बेटियों के सामने पिता की कर दी हत्या

वाराणसी। वाराणसी में किराएदार ने दूसरे किराएदार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। ये सब उसकी बेटियों के सामने होता रहा। वे पिता को बचाने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन हमलावर का दिल नहीं पसीजा। उसने चाकुओं से वार किए। दीवार पर सिर पटकने के बाद जमीन पर गिराकर चाकुओं से गोदा। लेकिन कोई भी उसे बचाने नहीं आया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मामूली बहस क बाद राहुल सेठ पर किराएदार ने हमला कर दिया। उसे जमीन पर पटककर दरिंदों की तरह उस पर वार करता रहा। दीवार पर सिर पटका, चाकुओं से गोदता रहा। यह सब राहुल की मासूम बेटियों के सामने हुआ। वह पिता को बचाने के लिए हमलावर के सामने गिड़गिड़ाती रहीं लेकिन उस पर असर नहीं हुआ। वह उस पर लगातार हमला करता रहा

लक्सा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी कुंड में शशिकांत झा का तीन मंजिला मकान के दूसरे तल पर राहुल अपनी मां कुसुम, पत्नी बरखा, छह व तीन साल की दो बेटियों के साथ किराए पर रहता था। वह गोदौलिया में साड़ी की दुकान पर काम करता था। उसके ठीक सामने के कमरे में गुजरात के जाम नगर निवासी राजीव किराए पर रहता था।

Search