दौराला- मेरठ। अनियंत्रित सफारी कार ने दो बाइक पर पांच लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दो बाइक सवार सहित पांच लोग घायल हो गए है। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। सफारी की रफ्तार इतनी तेज थी चालक हादसे के समय काबू नहीं कर सका। गाड़ी हादसे के बाद एक खेत में जा घुसी। जिसके बाद कार सवार गाड़ी को लॉक कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और घायलों का उपचार कराया। घटना दौराला मूसरी मार्ग स्थित समाजवादी आवासीय कालोनी के सामने हुई।
इंचौली थाना क्षेत्र के महल गांव निवासी आशीष, गौतम, अश्वनी, डा. राजवीर, महिला भूषण बाइक पर सवार होकर लावड़ की और से दौराला जा रहे थे। दौराला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफारी कार ने पहले एक बाइक में टक्कर मारकर उसको कई फीट ऊपर उछाल दिया। जिस पर सवार तीन युवक सड़क पर जाकर गिरे। कार सवार कार को दौड़ाने लगा तो सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार को भी जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद कार सवार कार लेकर धान के खेत में घुस गई। राहगीरों की भीड़ को आते देख कार ड्राईवर गाड़ी को लॉक कर जंगल के रास्ते भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए दौराला सीएचसी भिजवाया।







