Home » गांव में पहुंचा सात फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों कें बीच मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश

गांव में पहुंचा सात फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों कें बीच मचा हड़कंप

कानपुर । बिठूर थाना क्षेत्र में सिंहपुर-मैनावती मार्ग के बीचों-बीच सुबह करीब साढ़े छह बजे करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। इस्कॉन मंदिर के पास संभरपुर गांव के बीच से गुजरी सड़क पर कुत्ते लगातार भौंक रहे थे। उनकी आवाज सुनकर सुनकर ग्रामीण घरों के बाहर निकले और मगरमच्छ को देखा। ग्रामीणों ने किसी तरह मोटे रस्से से मगरमच्छ को बांध दिया। वहीं, सूचना पर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। पहुंचाग ग्रामीणों का मानना है कि मगरमच्छ गंगा की तरफ से भटककर गांव में आ गया।

Search