सुदर्शन ने की मदद
बरेली। दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी भले ही गोल्डी बरार गैंग ने ले ली, लेकिन फायरिंग करने वाले कौन थे, इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि कुछ क्लू हाथ आए हैं, उसके आधार पर दो टीमों को राजस्थान और दिल्ली भेजा गया है।
आशंका जताई जा रही है कि हमलावर इन्हीं जगहों से आए थे। इसके अलावा खुशबू पाटनी की वीडियो पर जिन लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट की थी, उन्हें भी पुलिस ने चिह्नित किया है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। तडक़े करीब 3.30 बजे दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
दो दिनों के भीतर पुलिस को कुछ खास तो हाथ नहीं लगा, लेकिन पुलिस ने कुछ ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जिन्होंने खुशबू पाटनी के लिव-इन-रिलेशनशिप के वीडियो पर आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। आशंका है कि इन लोगों में हमलावर भी शामिल हो सकते हैं। अब उन लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। साइबर सेल टीम पोस्ट करने वाले सभी लोगों की लोकेशन जुटाने में लगी हुई है।







