Home » पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया 50 हजार का इनामी, दुष्कर्म के बाद कर दी थी बच्ची की हत्या
उत्तर प्रदेश

पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया 50 हजार का इनामी, दुष्कर्म के बाद कर दी थी बच्ची की हत्या

फर्रूखाबाद। दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या करने के मामले में 50 हजार के इनामी अधेड़ को पुलिस मुठभेड़ ढेर कर दिया है। पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश में थी। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की बालिका रिश्तेदारी में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में गई थी। वहां से बालिका को 27 जून की सुबह अगवा कर लिया गया था। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

28 जून की सुबह बालिका का शव जनपद मैनपुरी के भोगांव कोतवाली क्षेत्र के गांव देवीपुर के पास मिला था। इस घटना में गांव पखना निवासी 55 वर्षीय अधेड़ मनू को आरोपित बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा मनू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश चंदर द्वारा आरोपित पर घोषित 25 हजार रुपये इनाम को दोगुना कर दिया गया है।

देर रात पुलिस ने आरोपित अधेड़ की घेराबंदी की तो आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अधेड़ को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर आरोपित को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। उसके बाद वह लोहिया अस्पताल पहुंचे। एसपी ने बताया कि 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वह दुष्कर्म व हत्या में वांछित चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अधेड़ बालिकाओं को अपना हवस का शिकार बनाता था।

Search

Archives