हमीरपुर । जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बच्चे का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए हैं। गांव में करीब 23 दिन पहले एक बच्ची गुम हो गई थी। इसके सिर होने की आशंका जताई जा रही हैं।
हालांकि मामले में अभी तक पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। क्षेत्र के पढ़ोरी गांव में घर के बाहर से खेल रही एक बच्ची गायब हो गई थी। इसको लेकर पुलिस ने दस से ज्यादा टीमें बनाकर जांच पड़ताल शुरू की थी। लेकिन मामले को लेकर अब तक सफलता नहीं मिली।
शुक्रवार दोपहर को गांव के बाहर ही एक बच्चे का कटा सिर मिलने पर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। सीओ मौदहा श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि यह शव उसी बच्ची का है या किसी और का मामले की जांच की जा रही है।







