Home » अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी में पुलिस ने किया एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी में पुलिस ने किया एनकाउंटर

झांसी। उमेश पाल हत्याकांड मामले के आरोपी अतीक अहमद के बेटे अशद का झांसी में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। उसके साथ एक शूटर को भी ढेर कर दिया है।  उमेश पाल हत्याकांड मामले में फ़रार माफ़िया असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है। दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनका एनकांउटर झांसी में किया गया। एसटीएफ का दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं। यूपी पुलिस ने जानकारी दी है कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए। दोनों के पास से कई विदेशी हथियार बरामद किए गए है।सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रियासीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है, वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। हालांकि इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है।

Search

Archives