Home » संभल में भीषण सड़क़ हादसा: ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में ट्रक से भिड़ा टेंपो, पांच की मौत
उत्तर प्रदेश

संभल में भीषण सड़क़ हादसा: ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में ट्रक से भिड़ा टेंपो, पांच की मौत

संभल। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बहजोई से करीब तीन किमी दूर बमनेटा गांव के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे एक हादसा हुआ। इस हादसे में ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में टेंपो सामने से आ रहे बजरी लदे ट्रक से भिड़ गया। ट्रक भी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी लोग बहजोई से टेंपो में सवार होकर चंदौसी की ओर जा रहे थे।

मृतकों में मऊ कठेर थाना बहजोई निवासी दीपक उर्फ की तीन माह की पुत्री आराध्या और आठ वर्षीय पुत्र धु्रव है, जोकि अपनी मां भावना और मामा पुनीत के साथ चंदौसी जा रहे थे। बहजोई के मोहल्ला कुरैशियान रुवेद और एक अज्ञात व्यक्ति मृतकों में शामिल है। घायल रोहिणी ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

Search