Home » प्रेमी युगल ने किया जहर का सेवन, रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर हालत में मिले, किशोरी की मौत
उत्तर प्रदेश

प्रेमी युगल ने किया जहर का सेवन, रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर हालत में मिले, किशोरी की मौत

बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग स्थित बावली और बड़ौत के बीच रेलवे ट्रैक किनारे खाई में एक किशोरी और एक युवक जहर कर लिया। पुलिस ने दोनों को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को मेडिकल मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां किशोरी की मौत हो गई। दोनों शामली जनपद के रहने वाले हैं और किशोरी की गुमशुदगी बाबरी थाने में दर्ज है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे सूचना मिली कि बावली रेलवे अंडरपास और बावली गांव के बीच ट्रैक किनारे दो शव पड़े हैं। मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों ने जहर खा रखा था और दोनों की चिंताजनक हालत बनी हुई थी। आनन-फानन में पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों की हालत में सुधार नहीं हुआ तो मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहां किशोरी की मौत हो गई। लड़की की उम्र 16 और युवक की उम्र 38 साल है। दोनों शामली जनपद के रहने वाले हैं।घटना की जानकारी थाना पुलिस को दे दी गई है।

Search

Archives