Home » अगर बहन जिंदा नहीं होती तो शादी कर लेती, प्यार में पागल डॉक्टर जीजा ने वेलेन्टाइन डे के दिन पत्नी का दबा दिया गला
उत्तर प्रदेश

अगर बहन जिंदा नहीं होती तो शादी कर लेती, प्यार में पागल डॉक्टर जीजा ने वेलेन्टाइन डे के दिन पत्नी का दबा दिया गला

बरेली। एक डॉक्टर के घर हुई डकैती और महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने लोगों को यह सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि आखिर कोई इंसान इस हद तक भी जा सकता है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके डॉक्टर पति ने ही की थी। अवैध संबंध बना चुके डॉक्टर की साली ने कहा कि अगर बहन जिंदा नहीं होती तो शादी कर लेती। बस फिर क्या था प्यार में पागल डॉक्टर जीजा ने पत्नी को रास्ते से हटा दिया।पुलिस के अनुसार डॉक्टर ने डकैती की रूप देने के लिएघर से जेवर गायब करने के साथ सामान फैला दिया था। यही नहीं खुद को कई स्थानों पर ब्लेड से काट लिया था। पुलिस ने डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया था। 14 फरवरी को हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर फारुख आलम को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बरेली के थाना बिथरी पदारथपुर गांव में सामने आया था। यहां विगत 13 फरवरी की रात डॉक्टर ने मरीज बनकर आए दो डकैतों के ऊपर न केवल अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाय, बल्कि अपने ऊपर चाकू से हमला होने का भी आरोप लगाकर पुलिस को चकमा दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी डॉक्टर फारुख आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर फारुख आलम का साली से अवैध संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था। जब इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो उसने विरोध किया। इस पर डॉक्टर ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने बताया कि उसकी साली ने उससे कहा था कि अगर बहन जिंदा नहीं होती तो वह शादी कर लेती। इसी को आधार बनाकर उसने अपनी पत्नी नसरीन को कहा कि तुम कितना प्यार उससे करती हो? क्या तुम यह दुपट्टा मुंह में डाल सकती हो? फिर क्या था पत्नी ने मुंह में कपड़ा ठूंस लिया। इसी दौरान पति फारूख ने गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया।

Search