कानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 81 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने दी। अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से जायसवाल को कानपुर के कार्डियोलाजी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि श्रीप्रकाश जायसवाल डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में कोयला मंत्री थे। श्री प्रकाश जायसवाल ने 1999, 2004 और 2009 में कानपुर से कांग्रेस का नेतृत्व किया। वे यहां से सांसद बनते हुए केंद्रीय मंत्री भी बने। 2011-2014 तक तीन वर्षों तक कोयला मंत्रालय का कार्यभार संभाला। वो कानपुर के लगातार तीन बार सांसद रहे।







